Grow Plus Fund Partnership Training Program
आज दिनांक 12/02/2026 को रांची कैपिटल हिल में Grow Plus Fund के 34 पार्टनर संस्थाओं का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें राजस्थान, उड़ीसा और झारखंड प्रदेश के NGO पार्टनर् संस्थाओं के प्रमुख कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में EdelGive एवं Phia foundation के एंकर सदस्यों ने जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले सामाजिक, आर्थिक, मुद्दों की पहचान एवं चुनितयों के संदर्भ में पूरे दिन विस्तार से चर्चा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। सभी संस्थाओं के मजबूत एवं सामना कर रहे समस्याओं से अवगत हुए। दिनों दिन बढ़ रहे पर्यावरणीय संकट से आम जनताओं पर पड़ रहे, प्रभाव का आंकलन किया गया। और आने वाले तीन वर्षो में एक साझा कार्यक्रम में मिल कर कार्य करने के लिए सहमत हुए। इस कार्यक्रम में सहयोगी महिला संस्था , बागराईसाई, राजनगर से जवाहरलाल महतो, हेमंत कुमार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुश्री चाभी मुर्मू ने भाग लिया, तथा पर्यावरण बदलाव के कारण कोल्हान प्रमंडल की चुनितियों के सन्दर्भ में अपना पक्ष रखा।




